
हाथरस जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं निर्देशन में लगातार कार्यवाही कर रहा है।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा शहर में साहा एजेंसीज आगरा रोड से एप्पी फिज, फ्रूटी, श्री जी इंटरप्राइजेज जलेसर रोड से माजा, कोका कोला, अवधेश कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से कैंपा कोला और ड्यू, मुरसान रोड सादाबाद से विशाल वाष्र्णेय की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से थम्सअप, बेव ऑरेंज, दीपक कोल्ड ड्रिंक मधुगढी से स्प्राइट और लिम्का के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए। सादाबाद तहसील क्षेत्र में विकास प्रोविजन स्टोर निरंजन बाजार से साबुत हल्दी और रहपुरा स्थित यशपाल डेरी से दूध का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया।
खाद्य विभाग टीम द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जलेसर रोड सादाबाद, इगलास रोड और मधुगढी में विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई और मौके पर खाद्य रिपोर्ट से अवगत कराया गया। कुल 55 व्यापारियों और आम जनता को आईईसी के माध्यम से जागरूक किया गया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। निरीक्षण व नमूना कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
होमगार्ड परीक्षा के दृष्टिगत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एग्जाम सेंटर के आसपास खाद्य की दुकानों को साफ सफाई व्यवस्था रखने और रेट की सूची लगाने के लिए निर्देशित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ.विकास, ओंकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, पारुल सिंह और करतार सिंह शामिल थे।











