गंगा सप्तमी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने किया मीठे शरवत का वितरण

हाथरस पतित पावनी मां गंगा मैया के जन्मोत्सव पर गंगा सप्तमी पर शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित नर नारायण सेवा संस्थान के कैंप कार्यालय नारायण फार्मेसी पर शीतल शरबत की प्याऊ लगाई गई और राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। जिससे राहगीरों ने भीषण गर्मी में अपना गला तर कर गर्मी से राहत प्राप्त की और पुण्य लाभ भी अर्जित किया।
मां गंगा सप्तमी के उपलक्ष में श्री नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा बुर्ज वाले कुएँ पर मीठे शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। वही मीठे शर्बत की प्याऊ लगवाई गई।संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बौहरे भगवती प्रसाद शर्मा व संरक्षक स्वर्गीय बौहरे विशाल शर्मा के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्री नर नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष बौहरे प्रशांत शर्मा और संयोजक पं. उद्धव नारायण उपमन्यु द्वारा संस्था के सभी सदस्यों ने सभी राहगीरों को मीठे शर्बत का वितरण किया गया। वही नारायण फार्मेसी के व्यवस्थापक प्रेम वाष्र्णेय, विष्णु सारस्वत, जीतू सोनी, मोहित वाष्र्णेय, मुकेश राघव, रॉबिन सारस्वत, छोटू आदि लोगो ने भी सेवा दी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment