अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल, अलीगढ़ रेफर

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर काॅलोनी के सामने एक पैदलयात्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पैदलयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
मंगलवार का मिली जानकारी के अनुसार गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबू लाल सोमवार की शाम करीब निजी कार्र से सासनी आया था। जो काम समाप्त करने के बाद पैदल ही अपने गांव वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह न्यू बिजलीघर काॅलोनी के निकट सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। इसी बीच वाहन चालक अपेन वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरो ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचंे और घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ हायर सेंटर रेफर कर दिया समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment