ईंट से युवक का तोड़ा बाजू,रिपोर्ट

ईंट से युवक का तोड़ा बाजू,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में नामजद ने एक युवक को मारपीट कर उसका बाजू तोड़ दिया । पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव बनवारीपुर निवासी रामदयाल पुत्र शामंती सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 13 अप्रैल की शाम 4 बजे करीब गांव का ही जयप्रताप सिंह उर्फ सांवरिया पुत्र चंद्र प्रताप सिंह बिना वजह गाली गलौज करता हुआ आया। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से उसके बाजू पर हमला कर दिया। जिससे पीड़ित का बाजू टूट गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment