सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जाऊ निवासी एक युवक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव जाऊ निवासी जैनेंद्र सिंह पुत्र शैतान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 मार्च की शाम 6:30 बजे करीब उसके पिता मोपेड पर सवार होकर गांव आ रहे थे। जैसे ही वह हाथरस रोड स्थित गांव मोहनपुर के समीप पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ में उपचार के दौरान 23 मार्च को उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment