
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर में बुधवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से खेत में आग लगने से किसान का सात बीघा गेहूं का लांक जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,लेकिन खेत में कुछ नहीं बचा था। अग्निकांड से किसान को भारी नुकसान हुआ है ।
बताया जाता है कि गांव इकबालपुर निवासी डब्बू पुत्र संतोष ने 7 बीघा गेहूं की फसल काटकर गहाई के लिए खलिहान में रख रखी थी। गहाई हो पाती उससे पूर्व अज्ञात कारण से बुधवार की रात्रि को लाक में आग लग गई । लांक से उठती आग की लपटों को देख गांव में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई ।ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। किंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली । मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। आसपास के किसान तथा फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ी ने काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। देखते ही देखते किसान की सात बीघा गेहूं फसल राख हो गई। तहसील प्रशासन से मांग की गई है कि शीघ्र ही निरीक्षण कर पीड़ित को मुआवजा वितरित किया जाए, ताकि वह अपने आवश्यक कार्य कर सके तथा आगामी फसलों की तैयारी कर सके।












