
सिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव कमसारा (कानऊ) में बीती रात चोरों ने रात के अंधेरे में एक किसान के नलकूप से मोटर, स्टार्टर और केबल पार कर दी । जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।गांव कमसारा (कानऊ) निवासी पीड़ित किसान रामबाबू शर्मा उर्फ बाबा के ने दी तहरीर में कहा है कि उसके खेत पर लगे नलकूप से चोर शुक्रवार की रात्रि को 20 मीटर विद्युत केबल, स्टार्टर और 14 हॉर्स पावर की मोटर अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह गांव गडोला के एक किसान जब सिंचाई के लिए नलकूप पर पहुंचे, तो उपकरण गायब देख दंग रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रामबाबू शर्मा को दी। मौके पर चोरों के जूतों के निशान मिले, जो मक्का की खड़ी फसल तक जाते दिखाई दिए। हालांकि, अभी तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।












