एसबी मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी का परीक्षाफल रहा शानदार

हाथरस सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर स्थित एस. बी. मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी का परीक्षाफल भी बहुत ही शानदार रहा है और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल को लेकर विद्यालय परिवार में भारी उत्साह व उमंग है।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किए गए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में गांव मितनपुर स्थित एस.बी. मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल की परीक्षा में शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है और विद्यालय के छात्र शिवम अग्निहोत्री ने 95.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना एवं अपने विद्यालय व परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वही विद्यालय के छात्र आशीष ने 84.4 प्रतिशत, छात्र प्रियांशु ने 81प्रतिशत, छात्रा जागृति ने 80.4 प्रतिशत तथा छात्र युग गुप्ता ने 78.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। वही विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रबंधक जी.पी.सिंह सेंगर एवं प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं के शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बेहद हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभाषीश दिया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों की भी प्रशंसा की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment