
आज संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पूरे देश में जन्म जयंती भारी आस्था, श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जा रही है, वहीं डॉ. अंबेडकर की जयंती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण यादें शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन शर्मा एडवोकेट द्वारा संजोकर रखी गई हैं।
इस अवसर को याद करते हुए शहर के जाने-माने

अधिवक्ता और पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के पास मौजूद दुर्लभ और ऐतिहासिक मुद्राओं का संग्रह विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रहा है। मनमोहन शर्मा के संग्रह में भारत के प्राचीन नोट, सिक्के, पोस्टकार्ड और हुण्डी शामिल हैं। उनके संग्रह में दमड़ी, आना सहित कई ऐतिहासिक मुद्राएँ भी हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित स्मारक सिक्कों का विवरण- 125 का स्मारक सिक्का (वर्ष 2015) यह सिक्का डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में जारी किया गया था। यह विशेष उच्च मूल्य का स्मारक सिक्का है, जो उनके राष्ट्रीय योगदान को सम्मानित करता है। 10 रूपये का स्मारक सिक्का (वर्ष 2015) और वर्ष 2015 में ही 125 रूपये के सिक्के के साथ 10 का स्मारक सिक्का भी जारी किया गया था। यह आम प्रचलन के लिए बनाया गया था और 125वीं जयंती की स्मृति में प्रचलन में लाया गया। 1 रूपये का स्मारक यह सिक्का वर्ष 1990 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म शताब्दी (100वीं जयंती) के अवसर पर जारी किया गया था। यह उस समय का एक महत्वपूर्ण स्मारक सिक्का है, जो उनके योगदान को चिह्नित करता है।
ये सभी सिक्के डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान की स्मृति में जारी किए गए महत्वपूर्ण स्मारक हैं।












