
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिहोरी में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिहोरी निवासी वीरेंद्र पुत्र गेंदालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अप्रैल की सुबह 9 बजे करीब परिवार के ही मनोज, संदीप ,दीप पुत्रगण राजेंद्र सिंह पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी रामश्री देवी पुत्र हरिसिंह एवं पुत्री चंचल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












