सामान के पैसों को लेकर ग्राहक एवं दुकानदार में हुआ विवाद

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर में सामान के पैसों को लेकर ग्राहक एवं दुकानदार में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव उमरावपुर निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र जनक सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र प्रवेंद्र रोड किनारे बने मकान में दुकान चलाता है। 12 अप्रैल की रात्रि 11 बजे करीब उसका पुत्र दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव का ही पुष्पेंद्र उर्फ प्रवीण पुत्र सुरेश चंद्र , अभिषेक अपने दो अन्य साथियों के साथ एक बोलेरो में सवार होकर आए। आरोप है कि पुष्पेंद्र ने दुकान से पानी की बोतल, नमकीन ,सिगरेट आदि सामान लिया। प्रवेंद्र ने जब सामान के पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पीड़ित के पुत्र के साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से अभिषेक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 12 अप्रैल की रात्रि को गांव उमरावपुर में अपने नाना जी खेत काटने को था। लेबर ने पीड़ित से बिस्कुट ,कोल्डड्रिंग आदि की मांग की । पीड़ित रात्रि 11 बजे करीब हाइवे पर एक होटल पास स्थित गांव उमरावपुर निवासी राजकुमार पुत्र बैनीराम की दुकान पर पहुंचा । जहां उसने सामान लेने को दुकानदार को पैसे दे दिए । किंतु दुकानदार द्वारा उसे सामान नहीं दिया गया और वह अन्य लोगों को सामान की बिक्री करने लगा। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो राजकुमार , नितिन कुमार पुत्र हर पाल सिंह ,प्रवेंद्र पुत्र प्रेमपाल , अंकित पुत्र राजकुमार ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी । जिससे पीड़ित घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने एवं झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी भी दी है । पुलिस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment