छात्रा को ले गया युवक

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र एक गांव निवासी एक छात्रा को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । पीड़िता छात्रा के भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती अपने साथ नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी ले गई है ।
गांव निवासी पीड़िता छात्रा के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे करीब उसकी बहन कस्बा पुरदिलनगर में स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ने को गई थी । आरोप है कि छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची । छात्रा को प्रदीप पुत्र मनोज कुमार निवासी मोहल्ला सोरों गेट कस्बा पुरदिलनगर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। छात्रा की साईकिल कस्बा पुरदिलनगर में एक मिस्त्री की दुकान पर खड़ी मिली । छात्रा अपने साथ दस हजार रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment