
सिकंदराराऊ । संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वाँ जन्मोत्सव मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर राकेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ कस्बा के जी टी रोड स्थित अपने कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया । इस अवसर पर सपा नेता राकेश बघेल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दिखाई है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। हम सबको एकजुट होकर समाज में फैली भ्रांतियों का त्याग करना चाहिए। इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह धनगर राकेश बघेल अध्यक्ष ज़िलापंचायत, देवेंद्र कुशवाह जिला अध्यक्ष , सुनील यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी,ललित सभासद ,बाबू जी बघेल ,बीपी सिंह नेताजी ,सुशील यादव ,वीनेश यादव अध्यक्ष छात्र सभा ,अरविंद यादव ,शीलू बघेल ,ठाकुर दास जाटव ,आकाश गौतम आदि मौजूद रहे।












