ट्रॉली के पंचर हुए टायर को बदलते समय हुआ हादसा:रोडवेज में पीछे से घुसी बलेनो कार , एक घायल

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट मंगलवार सुबह सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंचर होने के बाद चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर जैक लगाकर टायर बदल रहा था, तभी अलीगढ़ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली के पीछे लगा जैक हट गया और टायर बदल रहा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही एक बलेनो कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से ट्रैक्टर चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सुखवीर पुत्र प्रेमपाल निवासी गांव सोगरा थाना गभाना जिला अलीगढ़ सीमेंट लादकर एटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह समय करीब 11 बजे गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचा। तभी ट्रॉली के टायर में पंचर हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को हाइवे पर किनारे खड़े कर ट्रॉली के टायर को जैक लगाकर बदल रहा था। तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में टक्कर मार दी । हादसे में ट्रैक्टर सुखवीर ट्रॉली के नीचे दब गया । इस बीच अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही एक बलेनो कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी । जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार कपिल पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी शांति नगर जिला एटा घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रॉली के नीचे से निकाला । हादसे में ट्रैक्टर चालक सुखवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया ।आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रैक्टर चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।टक्कर के बाद रोडवेज बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई । हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया । जिसे बाद में सुचारु कराया ।












