
सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला तकिया में एक घर में 8 अप्रैल को पुलिस ने दबिश देकर करीब 190 किलो अज्ञात पशु का मीट बरामद किया । इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया । उक्त मामले में एसआई ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई श्रीचंद्र सिंह सोम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह कस्बा पुरदिलनगर में 8 अप्रैल की सुबह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मोहल्ला तकिया निवासी आफताब पुत्र अब्दुल हमीद के घर में भारी मात्रा में किसी पशु का मीट काटा गया है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान के अंदर गोदाम से भारी मात्रा में पशु का मीट बरामद किया । इस दौरान पुलिस टीम को देख घर में मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अनस पुत्र आफताब ,अनस पुत्र शकील निवासीगण मोहल्ला तकिया, आदिल पुत्र जमालुद्दीन निवासी मोहल्ला इस्लामनगर बताया । आरोपियों बताया कि घर में शादी होने के चलते उन्होंने मीट बाहर से मंगाया था। पुलिस ने मौके से 190 किलो मीट बरामद किया । तत्काल पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। चिकित्सक ने मीट के नमूने को जांच हेतु मथुरा प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












