रुदायन में बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शिविर, मॉनिटर जितेन्द्र सिंह ने बताया टीकों का महत्व

सासनी विकास खंड के रुदायन गांव में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गांव के दुष्यंत सीएससी ई-गवर्नेस इंडिया लिमिटेड जनसेवा केंद्र पर लगाया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना था। इसमें विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो नियमित टीकाकरण से छूट गए थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एचओ के फील्ड मॉनिटर जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभकिया। टीकाकरण का कार्य एएनएम ममता कुमारी ने किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें समय पर टीके लगवाने की सलाह भी दी गई।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment