छात्र-छात्राओं को दी साइबर अपराध की जानकारी

हाथरस सरस्वती महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5 लेवल 2 के अंतर्गत साइबर थाना द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस जागरूकता अभियान द्वारा छात्र-छात्राओं को आजकल होने वाले साइबर अपराधों की जानकारियां व इससे कैसे बचाव किया जाये की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी द्वारा किया गया। इस जागरूकता संगोष्ठी में महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment