
हाथरस भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस गौरवशाली दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए पं. आशीष शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती गुंजा शर्मा के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया और डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भाजपा के कैलेंडर वितरित किए। संपर्क अभियान के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष ने आमजन से संवाद करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भाजपा की नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। पं. आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हम सभी के लिए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।












