आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से फसलें चैपटः मुआवजे की मांग

हाथरस। जनपद में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन ने मांग की है कि बेमौसम ने गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाये, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जिले में किसानों की तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन ने जिलाधिकारी से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन को बताया कि बेमौसम मौसम ने गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में तत्काल सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रशासन को चाहिए कि नुकसान का आंकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment