अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस खाई में पलटी, दंपती समेत कुछ यात्री घायल

गुरुग्राम से फर्रुखाबाद जा रही थी बस

सिकंदराराऊ। गुरुग्राम से फर्रुखाबाद जा रही एक डबल डेकर बस बुधवार तड़के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई । इस दौरान बस में सवार एक दंपती समेत कुछ यात्री चुटैल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताया जाता है कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस गुरुग्राम से चलकर फर्रुखाबाद जा रही थी। बुधवार की तगड़े 3:30 बजे करीब बस जैसे ही एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर के समीप पहुंची । तभी बस का चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई । बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मचने लगी । यात्रियों की चीख पुकार की आवाज को सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना,प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। हादसे में एक दंपती समेत कुछ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया यह भी जाता है कि सभी यात्री सुरक्षित थे। बाद में यात्री अन्य वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

उक्त घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने बताया है कि थाना क्षेत्रान्तर्गत फुलरई के पास गुडगांव से फतेहगढ जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई । पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल 2 व्यक्तियो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जो प्राथमिक उपचार के उपरान्त अपने गन्तव्य को रवाना हुए तथा बस मे सवार लोगों को अन्य वाहनो की मदद से सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment