
सिकन्द्राराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित सनराइज इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में कार्यरत सुपरवाइजर को एक नामजद एवं तीन अज्ञात ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में आलोक अग्निहोत्री पुत्र देवप्रकाश अग्निहोत्री निवासी गांव मुरैया बुजुर्ग जनपद कन्नौज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अलीगढ़ रोड स्थित सनराइज इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। गत 22 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी विनय राजपूत पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी गांव सुचेता थाना शाहगंज आगरा अपने साथ 2-3 अज्ञात लोगों को लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












