
हाथरस-। अशोका टाकीज स्थित संत आश्रम बगीची पर हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित विशाल भंडारे का शुभारम्भ सभासद अभिषेक राज व सभासद कमलकान्त वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना, आरती उतारकर व फीता काटकर किया गया। हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में दोनों सभासदों ने स्वंय अपने हाथों से प्रसादी वितरित की। श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुये और विभिन्न स्थानों से आये लोगों ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक लवकुश ने दोनों सभासदों का पटका, पगड़ी पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। पूरे परिसर को फूल-मालाओं, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। भंडारे मे भोजन और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर सभासद अभिषेक राज ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हनुमान जयंती पर वार्ड मे इसी प्रकार के भंडारे और धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर शेर सिंह, रूपेश, अनिल, देवा कुशवाहा, राजेश, चंद्रमोहन, कल्लू, पिंटू, अजित, गोपाल नेताजी, बिल्लू, मनीष आदि मौजूद थे।












