राशन न देने राशन डीलर को पीटा, पीडित ने कोतवाली में दी तहरीर, सरकारी दस्तावेज फाड़े, राशन डीलर को दी धमकी

गांव हर्दपुर में सरकारी राशन वितरण की समय सीमा समाप्त होने के बाद राशन मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कोटेदार को पीट दिया, और घर में रखा स्टॉक रजिस्टर भी फाड़ दिया। पीड़ित कोटेदार ने घटना की तहरीर कोतवाली में पुलिस को देकर खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव हर्दपुर निवासी राशन डीलर राजू तोमर पुत्र महेंद्र सिंह ने कहा है कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर पर मौजूद था, तभी गांव के ही कुछ नामजद आए और जबरन राशन देने का दबाव बनाने लगे। पीडित राशनडीलर ने बताया कि शासन द्वारा राशन वितरण की अंतिम तिथि इकत्तीस मार्च निर्धारित थी। निर्धारित तिथि के बाद वितरण मशीन बंद हो चुकी है। जब उसने यह बात उन्हें समझाने की कोशिश की तो नामजद लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान पीड़ित के कपड़े फट गए और हमलावरों ने घर में रखा सरकारी स्टॉक रजिस्टर भी फाड़ दिया। घटना के समय मची चीख पुकार सुनकर जब पडौसी इकट्ठा होना शुरू हुए तो नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए नामजद भाग गये। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment