सासनी के गांव रुदायन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई मां काली की भव्य शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण श्जय कालीश् और श्जय श्री रामश् के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने मां काली के स्वरूप का द्वार-द्वार पर भव्य स्वागत किया और आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभा यात्रा का शुभारंभ फोकस ग्रुप के विकास शर्मा ने फीता काट कर एवं गांव के राजन लाल शर्मा एडवोकेट ने मां काली की आरती उतार कर किया।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उस्ताद मोहन शर्मा के सानिध्य में सजाया गया मां काली का अलौकिक स्वरूप रहा। गौरांश शर्मा ने मां काली के रौद्र और ममतामयी स्वरूप को धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठाकुर अर्जुन सिंह ने मां का खप्पर थामकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए अप्पू और बिट्टू ने खरदूषण का स्वरूप धारण किया, जबकि लांगुरा की महत्वपूर्ण भूमिका में ठाकुर रतन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव की गलियों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का अभिनंदन किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने अपने घरों के बाहर मां काली की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद थे तथा सुरक्षा की कमान कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मय दलबल के संभालते हुए थे












