
हाथरस-। प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ की आवश्यक बैठक आर्य समाज द्वार मुरसान गेट पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि बीरी सिंह व श्रीमती मंजू शर्मा तथा मुख्य अतिथि के रुप में राजेंद्र सिंह राना, प्रदीप कुमार गर्ग मंचासीन थे।। बैठक में प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ परिवार को मजबूती प्रदान करने तथा जिले की सासनी, सिकन्द्राराऊ, सादाबाद तहसील को विस्तारित करने पर चर्चा की गई।जब आपकी. कोई ना सुने, तब आप हमें चुनें।
गरीबों, असहाय व पीड़ित लोगों की समस्या को सुनने एवं उनकी मदद करने के लिए प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ परिवार निरंतर मानव सेवा के लिए प्रयासरत है।।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में डॉ. प्रवीन कुमार तहसील अध्यक्ष सासनी, जितेन्द्र कुमार जिला महासचिव, ठा.कुलदीप कुमार तहसील सिकन्द्राराऊ मीडिया प्रभारी, किताब सिंह सक्रिय सदस्य, डा. नरेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री एवं ओमपाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष सिकन्द्राराऊ का दुपट्टा व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।।
बैठक में डाॅ.प्रवीन कुमार,डॉ.सोमेश कुशवाहा, डॉ. अवनीश झा, बृजेश कुमार गौर, बाॅबी कुमार, बिजेंद्र सिंह एडवोकेट, राजवीर चंदेल,डा. मनोज प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह बाल्यान,बंटी राठौर, भीकम्बर सिंह,अमरपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, राधेश्याम यादव, धर्मवीर सिंह राना, मनोज आर्य आदि मौजूद थे।बैठक संचालन एवं व्यवस्था बनाने में ठा. सूरजपाल राघव की विशेष भूमिका रही।












