सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकली भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा

जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


सिकंदराराऊ । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोमवार को जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती उतार कर धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला चांदगढ़ी स्थित जैन मंदिर से हुआ । शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी ,पुरानी तहसील रोड,राठी चौराहा ,बड़ा बाजार, नयागंज बाजार, जी टी रोड ,मंडी गांधीगंज आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बा में जगह -जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समाज के लोगों एवं महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

शोभायात्रा में बैंड की धुन पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा एवं महिलाएं झूमते हुए नजर आए। इस दौरान युवा काफी उत्साहित भी दिखाई दिए। शोभायात्रा में शामिल भगवान महावीर स्वामी का भव्य रथ लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही था । भगवान महावीर स्वामी के जयघोषों से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला चाँदगढ़ी स्थित जैन मंदिर पर पहुँच कर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एवं कस्बा इंचार्ज राम नरेश पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी ने समाज को नई दिशा दिखाई है। उन्होंने जीओ और जीने दो का प्रेरक संदेश समाज को दिया है। हमे उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। हम सबको एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों का त्याग कर गरीबो की मदद करनी चाहिए। जिससे समाज का कल्याण होगा। इस मौके पर राजकुमार जैन, शिवकुमार जैन, सुशील जैन, रमेश जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, राजेश कुमार जैन, रिंकू जैन, मुदित जैन, मनोज जैन ,अमित जैन, प्रमोद जैन,रजत जैन, अभिषेक जैन , नीतू जैन ,वीना जैन, प्रशांत जैन, अंशुल जैन, उत्कर्ष जैन, तनिश जैन, ममता जैन, पूनम जैन ,अंजना जैन, नैतिक जैन,अनिल जैन, पारस जैन आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment