साईकिल चोरों के आतंक से लोग परेशान

साईकिल चोर बेखौफ होकर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम:सीसीटीवी कैमरो में कैद हुई घटनाएं

सिकंदराराऊ । कस्बा में साईकिल चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है ।साईकिल चोर लगातार चोरी की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। साईकिल चोरों के आतंक से लोग खासे परेशान है । इसीक्रम में कस्बा
के नयागंज बाजार में रविवार को एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में कार्यरत एक युवक की साईकिल को चोर चोरी कर ले गया । वहीं जी टी रोड स्थित एक चाय की दुकान के बाहर खड़ी चाय विक्रेता के पुत्र की साईकिल को चोरों ने पार कर दिया। उक्त घटनाएं दुकानो पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है।

बताया जाता है कि गांव नगला विजन निवासी रामसेवक कस्बा के नयागंज बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। पीड़ित रोज की भांति रविवार की सुबह अपनी साईकिल पर सवार होकर दुकान पर आया था। पीड़ित ने अपनी साईकिल को रोज की भांति दुकान के बाहर खड़ी कर दी । शाम करीब 6:45 बजे एक साईकिल चोर उसकी साईकिल को चोरी कर ले गया। वहीं जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के निकट जावेद की चाय की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे करीब उसके पुत्र की साईकिल दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान दो शातिर युवक आए और मौका पाकर साईकिल को चुराकर ले गए। दोनों चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई । पीड़ितो ने चोरों को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । बातदे कि इससे पूर्व भी नयागंज बाजार से दो व्यापारियों एवं जी टी रोड स्थित पुरदिलनगर अड्डे के सामने एक चाय की दुकान पर शाम को दूध देने आए दूधिया की दूध से लदी साईकिल को चोर चोरी कर ले गए। किंतु आज तक उनका भी कोई सुराग नहीं लगा है। ताजुब्ब की बात यह है कि जी टी रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है । बाबजूद इसके साईकिल चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment