
हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की साधारण बैठक एक रेस्टोरेंट पर सौरभ अग्रवाल हींग वालों की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें 2025-26 के आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संस्कार शाखा के वर्ष 2025-26 के नए कार्यकाल का मनोनयन शाखा के मनोनयन अधिकारी अनिल वाष्र्णेय तेल वाले एवं राकेश वाष्र्णेय धागे वालो की संस्तुति पर मनोज कुमार अग्रवाल राया वालो ने अध्यक्ष पद के लिये कमलेश जैन लाल वाला का नाम प्रस्तावित किया, जो कि हरीश वाष्र्णेय एवं मदन मोहन वाष्र्णेय ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इस तरह कमलेश जैन को संस्था का अध्यक्ष, अंकुल जैन डिब्बे वालों को एक बार फिर मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई तथा अंकित वाष्र्णेय फुटवियर्स वालों को कोषाध्यक्ष पद पर एवं महिला संयोजिका के पद पर एक बार फिर श्रीमती सीमा वाष्र्णेय गोपाल ड्रेसेज वालों का मनोनयन किया गया है।
सभी ने नए पदाधिकारियों का फूल माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। नये अध्यक्ष कमलेश जैन ने कहा कि संस्कार शाखा ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, संस्कार शाखा की नई टीम शाखा के कर्तव्यों एवं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए संस्कार शाखा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का पूरा प्रयास करेगी। बैठक का संचालन हरीश वाष्र्णेय एवं मनोज अग्रवाल राया वालो ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में विकास रत्न, सतीश अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, विजयकृष्ण गर्ग, मुरारीलाल अग्रवाल, ऋषि कुमार बंसल सर्राफ, राजकुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल तेल वाले, भगवत स्वरूप गर्ग शीशा वाले, डा. मनोज शर्मा, मोहित अग्रवाल कपड़े वाले, विजय अग्रवाल हींग वाले, अभिषेक अग्रवाल, गोपाल राठी, नवीन खंडेलवाल, नितिन माहेश्वरी, देवेंद्र कुमार वाष्र्णेय, अभिषेक अग्रवाल, संजय वाष्र्णेय, कैलाश चंद्र अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, सौरभ वाष्र्णेय, कपिल वाष्र्णेय, विवेक मल्होत्रा, जयप्रकाश गुप्ता, योगेश बंसल, जस मित्तल, मोहित मित्तल, मदन मोहन प्रेस वाले, कृष्ण कुमार अग्रवाल माँ गौरी गारमेंट वाले आदि उपस्थित थे।












