हाथरस। पद्मश्री काका हाथरसी ने विश्व में पहली बार शुरू किया था अनौखा कार्यक्रम, मूर्खिस्तान का महामूर्ख सम्मेलन।वह अदभुत कार्यक्रम कल बुधवार 1 अप्रैल को सांय ठीक 4 बजे श्री राधाकृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर होगा।
संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के अनुसार बृज कला केन्द्र के तत्वावधान में होने वाले महामूर्ख सम्मेलन आशु कवि अनिल बौहरे लिखित मूर्खिस्तान स्थापना, मूर्खो की अदालत आदि 17 कार्यक्रम होंगे। जिसमें काका की विधाओं, नाटक, चित्रकला, संगीत तथा हास्य काव्य का समावेश होगा।काका के पात्र तानाशाह ढपोरशंख, खट्टा सिंह, लठ्ठा सिंह, झपट्टा फिर मूर्खिस्तान में कुलाचें भरने आ रहे हैं। राजू भाई देहली,आगरा से रवीन्द्र शर्मा रवि, सनसनी,रूपेश कुलश्रेष्ठ, संजय दयालबागी, उदय ऐटवी, प्रमोद विषधर सिकन्द्राराऊ, गाफिल स्वामी इगलास के अलावा स्थानीय कवि/कलाकार प्रस्तुति देंगे। हाथरस में यह महामूर्ख सम्मेलन अपने 67 वर्ष पूरे कर रहा है। राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती तथा काका स्मारक समिति संस्थाओं का प्रस्तुति में काका हाथरसी की मूर्खिस्तान बसीयत अनुसार साझा रहेगा।












