क्षत्रिय शोभायात्रा अध्यक्ष का किया स्वागत व सम्मान

हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष कपिल राघव द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसौदिया व उनकी कमेटी का पगड़ी पहनाकर एवं चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में ब्रिजेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह पौरुष, मदन राघव, प्रवीन राघव, हेमकांत शर्मा, नीरज शर्मा, दिनेश उपाध्याय, दीपक राघव, किशोर राघव, सौरभ राघव, मनीष पौरुष, भानु प्रताप सिंह चैहान, यश राघव, सिद्धार्थ तौमर, केशव राघव, शिवम राघव, माधव राघव, रजत चैधरी आदि शामिल थे। शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने वहां सभी को शोभायात्रा का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मतेंद्र सिंह गहलोत, जोगेंद्र सिंह, मनोज सिसोदिया प्रधान परसारा, संयोजक संदीप सिसोदिया, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, छोटू राणा, आशीष जादौन, प्रवीण सिसोदिया, मधुर, मोना ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment