स्वर्ण व रजत रथ पर सवार भगवान महावीर की जगह-जगह उतारी आरतीः भक्ति गीतों पर महिला-पुरूष नाचे झूमेंशोभायात्रा का अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर व आरती करके किया शुभारंभःदर्जनो स्थानांे पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का ऐतिहासिक स्वागत

हाथरस। भगवान महावीर जी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा का शहर भर में पुष्पवर्षा करने के साथ श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल मालाओं व दुपट्टा एवं प्रतीक चिंह देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वर्ण व रजत रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारी गयी। भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर महिला-पुरूष भक्ति गीतो पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे।
शहर के नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा नेता सीए मानवीर सिंह, एसडीएम सदर राजबहादुर, समाजसेवी व गुरूद्वारा प्रबंध समिति अध्यक्ष तजवंत कालरा, भाजपा नेता श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्वर्ण रथ पर सवार भगवान महावीर की विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित अन्य अतिथियों द्वारा आरती की गयी। विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित अन्य सभी का फूल माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बाल पंडित विशाल वेद द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गई।
इस मौके पर विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि जैन समाज से उनका पुराना और पारिवारिक नाता रहा है। जब वह छोटी थी तो घर के पास बने जैन मंदिर में अक्सर चली जाती थी। उन्हें जैन धर्म की बहुत बारीकी से जानकारी है। वह दिगम्बर साधु की चर्या को भी अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन को भरोसा दिलाया कि नयागंज स्थित महावीर चैक पर कीर्ति स्तम्भ के साथ-साथ जैन समाज के विकास के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हुए है। इससे पूर्व विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित सभी अतिथियों का शोभायात्रा संयोजक उमेश चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र जैन कपडा वाले, सीए शुभम जैन, जैन समाज के महिला-पुरूषो ने दुपट्टा व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करने के साथ पुष्प वर्षा की गई।
शोभायात्रा में आधा दर्जन बैंड झांसी के अलावा साउंड, रजत रथ सहित अन्य झांकियॉ आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरूष भक्ति गीतो पर नांचते झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल हुए तीर्थधाम मंगलायतन ट्रस्टी अनिल जैन, डायरेक्टर सुधीर जैन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव, प्रमुख नमकीन उद्यमी रामकुमार अग्रवाल सहित अन्य का फूलमाला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। नयागंज में शोभायात्रा का राकेश जैन टाइप, मुकेश जैन, पुनीत जैन, कैलाश चंद्र जैन सूत वाले, सुनीत जैन, पारस जैन, संजीव जैन सूत वाले, बाहरद्वारी पर अंकित जैन, सीए शुभम जैन, भारत विकास परिषद अध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, विजय कृष्ण गर्ग, मदन मोहन वाष्र्णेय, गोपाल राठी, मोहित कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश वाष्र्णेय, रूचि अग्रवाल, मोती बाजार में प्रमुख समाजसेवी पुनीत पौद्वार, अग्रवाल सभा द्वारा दीपेश सर्राफ के प्रतिष्ठान पर पर महामंत्री विनोद अग्रवाल एड., मनोज अग्रवाल किराने वाले, मोहनलाल सिंघल, अजय अग्रवाल घी वाले, संजय टालीवाल, रामकुमार सिंघल, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, मुकेश गर्ग गोटा वाले, लोकेश अग्रवाल हींग वाले, विकास गर्ग रेडीमेड, दिनेश सेकसरिया, नजिहाई बाजार में जायंट्स क्लब अध्यक्ष विजय वाष्र्णेय बबलू, स्पेशल कमेटी मेम्बर अशोक अग्रवाल गोरई वाले, डीओए ललितेश गुप्ता, मदन मोहन वाष्र्णेय दाल वाले, विजेन्द्र मोहन दीक्षित, सचिन जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, कमलेश जैन लाल वाले, नवीन गुप्ता एपेक्स, दीप्ती वाष्र्णेय, सभासद प्रतिनिधि आशीष गोयल, बैनीगंज में जितेन्द्र जैन, सुमित जैन, दीपक जैन, पंजाबी मार्केट में गुरूद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष समाजसेवी तजवंत कालरा, हरीश आहूजा, सुभाष अरोरा, अरून कुमार मान्टे, हरवंश अरोरा बल्ले भाई, नरेन्द्र ग्रोवर, अशोक अरोरा शोकी भाई, नरेन्द्र दुआ, स्वराज मलिक, श्याम बग्गा, गिर्राज दुआ, अविनाश अरोरा, विजय भाटिया, महेन्द्र अरोरा, अनिल अरोरा, अमित गुलाठी, कैला मॉ गारमेंट्स के संचालक ब्रज बिहारी अग्रवाल, जैन ज्वैलर्स संचालक सुधीर जैन, संदीप जैन आदि द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
बागला मार्ग पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तौमर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, मंत्री राहुल उपाध्याय, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, ऑडीटर जिनेन्द्र जैन सिम्पल, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत कुलश्रेष्ठ बॉबी, पत्रकार आयोग दीपक, सरक्यूलर रोड पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, अरूण उपाध्याय, फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, सोनू पंडित, हरिराम वाष्र्णेय, महेन्द्र लांबा, सुनील अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, वैश्य एकता संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल, पवन सिंघल, राजीव सिंघल, संदीप गोयल, बॉबी वाष्र्णेय, सुनील अग्रवाल, तुलसीदास अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मुकुंद सेकसरिया, कार्तिक वाष्र्णेय, निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग, नीरज गोयल, अक्रूर सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष, सरक्यूलर रोड पर भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी, पप्पू पान वाले, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, रामबाग इंटर कॉलेज प्रबंधक नरेश वर्मा, श्रीराम वाष्र्णेय, अशोक वाष्र्णेय, आशीष वाष्र्णेय, एसएसडी स्कूल प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, मेन्डू गेट पर भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा, सभासद अभिषेक राज, रोहित राज, चक्की बाजार मे श्री ब्राहम्ण महासंभा शोभायात्रा के पूर्व अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा, रेडीमेड कारोबारी राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सत्य नारायण गर्ग, विकास गर्ग,डॉ. मोहित गर्ग द्वारा श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, शोभायात्रा संयोजक रिटायर्ड मण्डी निरीक्षक उमेश चन्द्र जैन, स्वागतध्यक्ष उमेश चन्द्र जैन कपडा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन ज्वैलर्स, संजीव जैन भूरा, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री आशीष जैन मोनू, उपमंत्री कपिल जैन चूरन वाले, सौरभ जैन रानू, प्रचार मंत्री ललित जैन, आय व्यय निरीक्षक संजीव जैन लुहाडिया, सहायक प्रबंधक संरक्षक कैलाश चंद्र जैन, धर्णेन्द्र कुमार जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, अनूप जैन लाल वाले, संजीव जैन पिंकी का सभी ने फूल माला, दुपट्टा व शॉल ओडाकर भव्य स्वागत किया गया।
जैन वैलफेयर सोसायटी संचालक सुधीर जैन लोहिया व अर्पित जैन लोहिया द्वारा शोभायात्रा मे पेयजल के लिये रिक्शे की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा मे श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, नयांगज मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन, मंदिर प्रबंधक अनिल जैन गुडडू, राकेश जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, सतेन्द्र जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सभासद बीना जैन, सुरेन्द्र बाठिया, सिद्धार्थ जैन बाठिया, अनिल जैन, सुभाष जैन, इशान जैन, अरविंद जैन, अतुल जैन, हरीश जैन, अतुल जैन ट्रेजरी, अखिलेश जैन मनीष रंग वाले, मनोज जैन, सुरेश चन्द्र जैन, अतुल जैन एड., अजय जैन, अनमोल जैन, डा. डीके जैन, तन्नू जैन, श्वेतांक जैन, धीरज जैन रिंकू, शैलेन्द्र जैन, संजय जैन, सोनू जैन लोहिया, अरूण जैन लोहिया, पंकज जैन अमीन, राजेश जैन, मनीष जैन कृषि, धर्मेन्द्र जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सतीश जैन, निखिल जैन, राकेश जैन टायर, संजीव जैन सैनेटरी, भाजपा नेता धीरज जैन प्रमुख, समाजसेवी राहुल जैन, महेन्द्र जैन बेैक, सुरेन्द्र जैन गप्पू, पत्रकार पुलकित जैन, राहुल जैन प्रावदा, जीतू चैधरी, कपिल पाठक, मोनू कुरैशी आदि सैकडो महिला पुरूष शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव, चामड गेट चैकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह भारी संख्या मे पुलिस फोर्स साथ लेकर चल रहे थें। अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा उनका भी फूलमालाओं से स्वागत किया गया।












