दुकान के बाहर खड़ी साईकिल को चोर ने की पार : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

 

सिकंदराराऊ । कस्बा के नयागंज बाजार में रविवार को एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में कार्यरत एक युवक की साईकिल को चोर चोरी कर ले गया । उक्त घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने अज्ञात साईकिल चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।

गांव नगला विजन निवासी रामसेवक ने दी तहरीर में कहा है कि वह कस्बा के नयागंज बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। पीड़ित रोज की भांति रविवार की सुबह अपनी साईकिल पर सवार होकर दुकान पर आया था। पीड़ित ने अपनी साईकिल को रोज की भांति दुकान के बाहर खड़ी कर दी । शाम करीब 6:45 बजे एक साईकिल चोर उसकी साईकिल को चोरी कर ले गया। चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । पीड़ित ने चोर को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । तहरीर मिलने के बाद पुलिस साईकिल चोर की तलाश में जुट गई है। बातदे कि इससे पूर्व भी नयागंज बाजार से दो व्यापारियों की साईकिल को भी चोर चोरी कर ले गए । किंतु आज तक उनका भी कोई सुराग नहीं लगा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment