
सिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के जयपुर बरेली मार्ग स्थित स्क्रैप प्लांट पर एक स्क्रैप संयंत्र के वाहन चालक को दो नामजद कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।
हाथरस निवासी शिवकुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह 25 मार्च की रात्रि करीब 12 बजे वह मोमदाबाद से स्क्रैप का सामान लेकर प्लांट पर पहुंचा था। सुबह से शाम तक गाड़ी खाली न होने पर शिवकुमार ने प्लांट पर कार्यरत मजदूरों से गाड़ी खाली करने को कहा। इसी बात पर दो नामजद कर्मचारियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित चालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।












