पानी में डूबने से मासूम की मौतःकोहराम

सादाबाद। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव करैया में आज सुबह एक खेत में तीन साल के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था, जहां वह खेलते समय बंबा से खेत को आ रहे पानी में गिर कर डूब गया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को होने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये, जहां चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर किया। जिससे घर परिवार के लोगों में अस्पताल में ही भारी हाहाकार मच गया।
बताया जाता है थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव गांव करैया निवासी प्रशांत का तीन वर्षीय पुत्र लव आज सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर खेल रहा था। खेत में सिंचाई के लिए बंबा के माध्यम से पानी चल रहा था और परिवार के सदस्य खेत के काम में व्यस्त थे।इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम लव पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। कुछ देर बाद जब परिजनों का ध्यान बच्चे पर गया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में भारी कोहराम मच गया और शोक छा गया। पिता, चाचा और बाबा का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई, हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को भेज दी है। मासूम बच्चे की मौत से पूरे परिवार व मौहल्ले में भारी शोक व्याप्त है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment