ट्रांसपोर्टर नेता रामकुमार गौड़ बंटी के भाजपा नगर मंत्री बनने पर ट्रांसपोर्टरों ने किया जोरदार स्वागत

हाथरस भारतीय जनता पार्टी की शहर कमेटी में वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर नेता पं. रामकुमार गौड़ बंटी भैया को मंडल मंत्री बनाए जाने से ट्रांसपोर्टों में भारी हर्ष की लहर है और उत्साह है। वही ट्रांसपोर्टरों द्वारा भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नव मनोनीत मंडल मंत्री रामकुमार गौड़ बंटी भैया का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
घास की मंडी स्थित ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कमेटी के मैनेजमेंट सदस्य एवं वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर नेता राहुल गुप्ता के कैंप कार्यालय पर हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर नेता पं.रामकुमार गौड बंटी भैया को भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता की कमेटी में नगर मंत्री भाजपा बनाए जाने पर उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का जहां आभार व्यक्त किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर साथी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा, एआईएमटीसी के सदस्य एवं जिला महासचिव राहुल गुप्ता, जिला सचिव अमित बंसल, राजू मलिक, अरुण जैन कोषाध्यक्ष, सोनू राठी, नितेश गुप्ता, सागर मलिक, सौरव अरोड़ा, तनुज शर्मा, शर्मा जी बस वाले, सैंकी अरोड़ा आदि तमाम ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment