कोरनी वाली मैया का विशाल मेला व विराट कुश्ती दंगल 30 कोःभिड़ेंगे भारत व उ.प्र. केसरी पहलवान

रात्रि में होगा विशाल रसिया दंगल का रोमांचक मुकाबला

 

हाथरस/सादाबाद सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ स्थित सिद्धपीठ माता कोरनी वाली मैया के हर वर्ष आयोजित होने वाले विशाल मेला एवं ऐतिहासिक विराट कुश्ती दंगल व रसिया दंगल का आयोजन 30 मार्च सोमवार को होने जा रहा है और मेला में जहां क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं दंगल एवं रसिया प्रेमी क्षेत्रीय लोगों की भी हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। विराट कुश्ती दंगल में इस बार अंतिम कुश्ती 5 लाख 1 हजार रुपये की आयोजित होगी। वहीं दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि क्षेत्रों के पहलवान भी भाग लेंगे और एक से बढ़कर एक कांटा कुश्तियां व मल्लविद्या के जौहर दिखाएंगे।
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ में स्थित सिद्धपीठ माता कोरनी वाली मैया का गत वर्षों से लगातार विशाल एवं भव्य मेला आयोजित होता आ रहा है और मेला में जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं मेला में विभिन्न आयोजन भी किए जाते हैं और इसी के तहत 30 मार्च सोमवार को भी माता कोरनी वाली मैया का वार्षिक मेला महोत्सव आयोजित होगा और वार्षिक मेला महोत्सव के अवसर पर विराट ऐतिहासिक कुश्ती दंगल व रात्रि में विशाल रसिया दंगल भी आयोजित होगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रमुख युवा समाजसेवी एवं आरपीएम ग्रुप के निर्देशक व वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने बताया है कि सिद्धपीठ माता कोरनी वाली मैया के वार्षिक मेला का आयोजन 30 मार्च सोमवार को होगा और मेला के अवसर पर दोपहर 1 बजे से ऐतिहासिक विशाल कुश्ती दंगल भी आयोजित होगा। जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के तमाम नामी गिरामी पहलवानों तथा अन्य प्रदेशों के पहलवानों के अलावा क्षेत्रीय पहलवान भी भाग लेंगे और क्षेत्रीय जनता को कांटा कुश्तियां देखने के साथ-साथ मल्लविद्या के जौहर भी देखने को मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि विराट कुश्ती दंगल में कई भारत केसरी व उत्तर प्रदेश केसरी पहलवान भी भाग लेंगे और विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
उन्होंने बताया है कि विराट कुश्ती दंगल के बाद मेला प्रांगण में रात्रि को विशाल रसिया दंगल आयोजित होगा। जिसमें अखाड़ा रामवीर सिंह प्रधान मांगरू तथा अखाड़ा बनवारी लाल अलीगढ़ के बीच बेहद जबरदस्त मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि मेला व विराट कुश्ती दंगल के संरक्षक वरिष्ठ शिक्षाविद एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. उमाशंकर शर्मा लार्ड साहब होंगे।
उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता व जनपद वासियों से मेला महोत्सव, विराट कुश्ती दंगल व रसिया दंगल में पहुंचकर कांटा कुश्तियां व रात्रि को रसिया दंगल का आनंद लेने का अनुरोध किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment