संविलियन विद्यालय बगुली में लगी शिक्षा चैपालःसंवाद

हाथरस विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय बगुली में शिक्षा चैपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र ने की तथा संचालन प्रधानाध्यापक अमित सेंगर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह व राजपाल सिंह एसआरजी द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चैपाल में ग्रामीणों, बच्चों के अभिभावकों के समक्ष सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति तथा विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव लिए।
संकुल स्तरीय इस चैपाल के अंत में संकुल के उत्कृष्ट शिक्षकों और छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एआरपी धीरेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेश खंडेलवाल, गोपाल मोहन शर्मा, अमरजीत सिंह, नोडल संकुल शिक्षक कृष्ण कुमार के अलावा संकुल के शिक्षक विनयकांत दीक्षित, दीपक सारस्वत, विनेश कुमार, प्रद्युम्न श्याम सिंह, देशराज सिंह, गौरीशंकर, विजयपाल सिंह, मोनिका मौर्य, कल्पना सिंह, रचना शर्मा, सतपाल सिंह, अंकित कुमार, संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment