
हाथरस-26 मार्च। स्थानीय हाथरसी मैया प्रांगण में विगत 4 वर्षों से आयोजित हो रहे विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन इस बार भी नवदुर्गा पर्व के पावन अवसर पर हो रहा है। इसी श्रृंखला में आज विशाल कुश्ती दंगल का श्री गणेश नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया ।
विशाल कुश्ती दंगल के श्री गणेश से पहले जैसे ही पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा हाथरसी मैया प्रांगण पहुंचे, तो आयोजक मंडल ने उनका जोशीला स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पं.आशीष शर्मा ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि मल्ल विद्या की कला हाथरस ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हाथरस का नाम रोशन करती है। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज की यह मल्ल विद्या न केवल दाऊजी मेले में देखने को मिलती है, बल्कि अब तो देश के हर एक क्षेत्र में मल्ल विद्या का कौशल देखने को मिलता है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने इतने बड़े दंगल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हनी पहलवान, मनोज पहलवान, भोला बघेल, नरेश बघेल, बंटी पाल, मिलन, रविंद्र, रोहित, दीपांशु, काव्य वार्ष्णेय सभासद, जीतू पंडित आदि लोग उपस्थित थे।












