ठगी पीड़ितों ने किया प्रदर्शनःभुगतान कराने की मांग


हाथरस। ठगी पीड़ितों को भुगतान कराये जाने की मांग को लेकर आज ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा शहर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद कार्यालय पर पहुंचकर सांसद के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।


आज ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन में कहा गया है कि संसदीय क्षेत्र में लाखों लोग ठगी पीड़ित हैं, जिनके भुगतान के लिए संसद ने सर्वसम्मति से अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम बनाया है और शासन ने ठगी पीड़ितों के जमाधन के दो से तीन गुना तक भुगतान के लिए हर जिले में सक्षम और सहायक सक्षम अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो ठगी पीड़ितों से आवेदन लेकर 180 दिन में आवेदकों का भुगतान करेंगे। उन्होंने कहा है कि जब भुगतान कानून बना था, तब देश में कुल 50 करोड़ ठगी पीड़ित थे। अब यह संख्या बढ़कर 100 करोड़ हो गई है। लेकिन क्षेत्र के भुगतान अधिकारी इस नए कानून का क्षेत्र में ना तो प्रचार प्रचार कर रहे हैं और ना ही आवेदन लेकर भुगतान कर रहे हैं जो कि बेहद दुखद व अक्षम्य है। उन्होंने मांग की है कि शान ईडी, सीबीआई, सेबी, सीआरसी, एसएफआईओ, पुलिस आदि द्वारा अपने कब्जे में ली गई समस्त संपत्तियों का मूल्यांकन 30 दिन में करायें और जितने मूल्य की संपत्ति शासन प्रशासन के कब्जे में है उतना धन वड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत नियुक्त सक्षम सहायक, सक्षम अधिकारी कार्यालय में जमा करके आवेदन करने वाले ठगी पीडितों को भुगतान आरंभ करें। उन्होंने कहा है कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते संसद में शासन से सवाल पूछे और सिस्टम में दोषी लोगों पर कार्यवाही करे, ताकि पीड़ितों का भुगतान जल्द शुरू करायें। उन्होंने सांसद से मांग की है कि वह उनका भुगतान करायें ताकि राष्ट्र में निवेशक एजेंट आपस में न लडें और दोनों पक्ष शांतिपूर्वक अपना जीवन गुजार सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह चैधरी, हरित प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठा. सूरजपाल सिंह राघव, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा, नरेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, मदनलाल, मुकेश सिंह, राजवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद, राकेश कुमार गौतम, रज्जन अग्रवाल, वीरपाल, नारायण सिंह, विक्रम सिंह, हाकिम सिंह, चैब सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अमित कुमार सारस्वत, महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, रामबाला सिंह, अमित शर्मा, बनी सिंह, डॉ. संजय कुमार, हरस्वरूप माहौर आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment