शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा महोत्सव के ठा.अनिल सिसौदिया चुने अध्यक्ष

शोभायात्रा संयोजक व सह संयोजक टीम का भी चुनीःकिया जोरदार स्वागत


हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शहर में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली विशाल महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा के लिए क्षत्रिय बन्धुओं द्वारा शोभायात्रा के लिए जहां कमेटी का चुनाव किया गया है। वही शोभायात्रा महोत्सव का अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अनिल सिसौदिया को चुना गया है। जबकि उनके साथ मेला संयोजक व सहसंयोजकों की टीम भी चुनी गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत व सम्मान भी किया गया।


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा के लिये सभी क्षत्रिय बंधु उपस्थित हुए। बैठक में भारतेंदुपाल द्वारा बैठक की शुरुआत की गई। इस मौके पर शोभायात्रा महोत्सव के अध्यक्ष ठा. अनिल कुमार सिसौदिया व संयोजक संदीप सिसौदिया व सह संयोजक जोगेंद्र सिंह सिकरवार, अमित पौरुष, रजत ठाकुर, नरेश प्रधान, भीकम सिंह चैहान, सचिन सिसौदिया, हरीश सेंगर, देवेंद्र तोमर, सोनू ठाकुर, छोटू राणा, भानु प्रताप चैहान, नितिन शेखावत व मधुर प्रताप सिंह सभी सह संयोजक बनाए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता भारतेंदुपाल सिंह सेंगर व प्रहलाद सिंह सिसौदिया ने की। बैठक का संचालन मनोज सिसौदिया एड. प्रधान परसारा द्वारा किया गया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह सिसौदिया, वीरी सिंह राणा, भीकम सिंह चैहान, नवीन प्रताप सिंह, प्रमोद सिसोदिया, गुड्डू सिंह, भंवर सिंह, लीला पुंडीर, मुन्ना सिंह पुंडीर, आकाश पौरुष, गुड्डू पौरुष, संजय राणा, मतेंद्र सिंह सिसोदिया, योगेंद्र गहलौत, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र पौरुष, संदीप पुंडीर, सुरेश ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, कान्हा ठाकुर, मोना ठाकुर, ब्रजमोहन मदनावत, विकास चैहान, रजत सोलंकी, राहुल चैहान, मोहित चैहान, रजत जादौन, इशू ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, अमित पौरुष, उदय राणा, यश सोलंकी आदि उपस्थित थे। शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा 9 मई को शहर के गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए दाऊजी महाराज मंदिर के प्रांगण में पहुंचेगी और वहीं पर समापन होगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment