
सादाबाद। बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी अंता में करीब 8 साल बाद प्राचीन कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। लगभग 100 साल पुरानी इस परंपरा के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया और सैकड़ों कुश्तियां लड़ी गईं।
दंगल का शुभारंभ संत रामदास महाराज एवं संयुक्त कमेटी गढ़ी अंता द्वारा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया। बुजुर्गों के अनुसार इस ऐतिहासिक दंगल का उद्घाटन पूर्व में बड़े नेताओं द्वारा किया जा चुका है, जिनमें मुलायम सिंह यादव, अजीत चैधरी और फूलन देवी जैसे नाम शामिल रहे हैं। दंगल की सबसे चर्चित और अंतिम कुश्ती श्यामवीर पहलवान और भारत पहलवान के बीच हुई, जो कि 2 लाख रुपये की इनामी राशि पर बराबरी पर छूट गई। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईशान चैधरी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।दंगल में जगवेन्द्र प्रधान, बॉबी पहलवान, विनोद चैधरी गुड्डू, सचिन पहलवान, सुभाष पहलवान, महेश पहलवान सहित दंगल कमेटी के सदस्य बच्चू सिंह चैधरी, कुँवर साहब, किशन चैधरी, लोकेंद्र चैधरी, महिपाल चाहर, बिजेंद्र सिंह चैधरी, तारा बघेल, डॉ. सुरेश समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने दंगल के पुनः आयोजन पर खुशी जताई और भविष्य में इसे लगातार जारी रखने की बात कही।












