
हाथरस। विश्व हिंदू परिषद दृ बजरंग दल के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशुध्विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग में सफलता पूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आयी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल सिसौदिया (प्रधान) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के अध्यक्ष शरद तिवारी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा इस तरह के प्राचीन भारतीय खेल सामूहिक सहयोग की भावना का विकास तो करते ही हैं, साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान श्रीराम व हनुमान जी महाराज के छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पीत वस्त्र धारण कराकर, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में विजेता टीम को 3100/- रुपए एवं उपविजेता टीमों को 2100/- रुपए के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर नरेश प्रधान, श्याम प्रधान, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़, जिला संगठन मंत्री देवराज, विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश समाधिया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल जिला सह मंत्री अमरदीप, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, सह सोशल मीडिया प्रमुख तरुण शर्मा,नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राजीव सिंह, नगर मंत्री विहिप विजय गुप्ता, सह मंत्री प्रशांत खण्डेलवाल, नगर संयोजक बजरंग दल लक्ष्मण दीक्षित, सह संयोजक नैतिक शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चैहान, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख दृश्य उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, नगर सह सुरक्षा प्रमुख ललित चैधरी का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन तरूण शर्मा ने किया।












