नीमा हाथरस की वरिष्ठ सदस्य डॉ. ममता कौशल के निधन पर चिकित्सा जगत में शोक की लहर

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) हाथरस द्वारा नवज्योति नर्सिंग होम, सासनी पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा नीमा हाथरस के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें नीमा की वरिष्ठ सदस्य डॉ. ममता कौशल के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
सोमवार को अयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि डॉ. ममता कौशल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके असामयिक निधन से नीमा हाथरस परिवार को एक अपूरणीय क्षति हुई है,
नीमा सेक्रेटरी डॉ. लोकेश शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा श्रीमती कौशल एक अत्यंत संघर्षशील महिला थीं। उन्होंने नीमा के प्रत्येक कार्यक्रम में सदैव अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। दुख की इस घड़ी में पूरा नीमा हाथरस परिवार उनके शोकाकुल परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। सभा के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कि. इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. मनिंदर त्रिगुणायत, कोषाध्यक्ष वैद्य पुनीत अग्निहोत्री, डॉ. रवि, डॉ. अंशुल, डॉ. मयंक मोहता, डॉ. विजय शंकर वार्ष्णेय, डॉ. अलका, और डॉ. नीतू सहित कई गणमान्य चिकित्सक मौजूद रहे।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment