मात्र आठ शिकायतें में सिमटा संपूर्ण समाधान दिवस डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मौके पर किया निस्तारण

सासनी तहसील सभागार में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।
सोमवार को लगाए गये समाधान दिवस के दौरान मात्र आठ शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत पहुँचाना रहा। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को सुना और अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। दर्ज की गई शिकायतों में मुख्य रूप से राजस्व विभाग और भूमि विवाद से संबंधित मामले शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम नीरज शर्मा, तहसीलदार डॉली यादव, और तहसील स्तर के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment