अलग-अलग जगहों पर ई-रिक्शा और बाइक भिड़े दो घायल

शनिवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर ई-रिक्शा और बाइक टकरा गये। जिसमें एक वृद्धा और एक युवक घायल हो गये। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार लिए सीएचसी भिजवाया जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना अतरौली क्षेत्र के गांव किनौली निवासी 60 वर्षीय महादेवी पत्नी राजकुमार अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर सासनी के प्राचीन कंकाली मंदिर के पास दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही उनका ई-रिक्शा ऊतरा गांव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे महादेवी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में गांव जिरौली निवासी अनमोल आलू खुदाई का काम समाप्तकर ई-रिक्शा में सवार होकर से अपने घर वापस लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा गांव दिनावली मोड पर पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बाइक सहित सडकपर गिर गया और ई-रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में बैठै अनमोल और बाइक सवार घायल हो गये। ई-रिक्शा और बाइक क्षतिग्रस्त हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां अनमोल की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर कर दिया गया। इन घायलों का उपचार अलीगढ में चल रहा है। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटनाए की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment