हादसे में दोनों कार हुई क्षतिग्रस्त

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव गढ़िया के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई । हादसे में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई । हादसे में दोनों कारों में सवार लोग चुटैल हो गए । जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया ।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी । जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची । तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । कार डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई । हादसे में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे में दोनों कार सवार लोग घायल हो गए । मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हाइवे से हटवाया । जिसके बाद हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका ।












