हसायन में पेड़ ने नीचे पड़ा मिला युवक का शव ,मची सनसनी

मृतक की गर्दन पर थे चोट के निशान:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई । मौके पर परिजन एवं ग्रामीण भी पहुंच गए।
मृतक की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बताया जाता है कि कोतवाली हसायन क्षेत्र के जरेरा में शुक्रवार की सुबह लोगों ने आम के पेड़ के नीचे एक युवक शव पड़ा देखा । जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई । मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई । मृतक की शिनाख्त कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गांव सराय निवासी 25 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई । पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी । सूचना पाकर परिजनों में हाहाकार मच गया । परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि प्रमोद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह गुरुवार की रात्रि को परिवार के साथ मेला देखने गया था और घर भी लौटा था। हालांकि, इसके बाद वह फिर घर से चला गया और आज सुबह उसका शव मिला है । मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे । परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। मृतक प्रमोद की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment