बाजारों में उमड़ी भीड़ ,देर रात्रि तक खुले बाजार

सिकंदराराऊ । ईद उल फितर का पर्व कल शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । जिसके चलते हुए शुक्रवार को बाजारो में खरीदारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी । ईद के पर्व को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए । दुकानों पर खरीदारी को लोगों की खासी भीड़ नजर आई। मस्जिदों एवं घरों में साफ सफाई की गई ।
शनिवार कल ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । जिसके चलते शुक्रवार को चांद रात होने के चलते बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ पड़ी । ईद की तैयारियों में लोग जुटे रहे। ईद के पर्व को लेकर बच्चो में खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में देर रात्रि तक खरीददारी को लोगो की भीड़ उमड़ी। बाजारों में जमकर सिमैया, चावल की बिक्री हुई । शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी को लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी । बाजारों में कपड़े ,श्रृंगार , कॉस्मेटिकआदि की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में महिलाएं एवं बच्चे खरीदारी करते हुए देखे गए। मस्जिदों में साफ सफाई कर सजाया गया ।












