जिले भर में खाद्य विभाग की छापेमारीःखलबलीःविभिन्न खाद्य वस्तुओं के भरे सैंपल

हाथरस शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में त्यौहार नवरात्रि व ईद के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में भारी खलबली मची हुई है।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज छापामार अभियान चलाते हुए सिकंद्राराऊ तहसील स्थित महाकालेश्वर ट्रेडिंग कंपनी के यहां निरीक्षण में परी कार्नफ्लेक्स मिक्सर एवं पंजाबी मिक्सर के सर्वे नमूने वास्ते जांच के लिए गए। सिकंद्राराऊ तहसील में ही कमल मिष्ठान भंडार और देवेंद्र मिष्ठान भंडार से दो खोया के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए। पंत चैराहा सिकंद्राराऊ स्थित भारद्वाज किराना स्टोर से कूटू के आटे का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। तहसील सादाबाद में अग्रवाल स्वीट्स से खोया, मानिकपुर में राजेश मिष्ठान भंडार से खोया, कुरसंडा में रामनिवास डेरी से घी, सहपऊ में भोला डेरी से घी, जवाहर बाजार सादाबाद में स्थित सीताराम कन्फेशनरी से मोराको नमकीन मिक्सचर और बीकानेरी भुजिया बीकाजी का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया।
शहर के चक्की बाजार स्थित गंगा मिल्क डेरी से ए 2 बफेलो देसी घी, श्री श्याम ट्रेडर्स सासनी गेट से हल्दीराम की ऑल इन वन एवं साल्टेड पीनट के सर्वे नमूने हेतु लिए गए। सरक्यूलर रोड स्थित देवेंद्र मिठाई वाला के यहां से खोया का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं और अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से तालाब चैराहा पर खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। जिसमें दालें, मसाले, दूध की मिठाइयों, बेसन लड्डू और चटनी की मौके पर जांच की गई तथा रिपोर्ट तैयार कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को अवगत कराया गया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को मिलावट के विरुद्ध जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह और पारुल सिंह शामिल थे। खाद्य विभाग टीम का कहना है कि छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment