महादेव काॅलोनी में लाखों की चोरी का खुलासाः1 दबोचा

हाथरस थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महादेव कालीनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशादेही से चोरी के आभूषण 1 जोडी झाले, 1 जोडी कान के टॉप्स, 1 मंगलसूत्र, 1 चैन मय लोकेट, 1 ओम, 1 अंगूठी (समस्त पीली धातु) एवं 2 जोडी पायल (सफेद धातु) व 100/- नगद बरामद किये हैं। पुलिस टीम द्वारा यक्ष ऐप पर खोजें गए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी लोकेशन पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे जाने के आधार पर आरोपी की पहचान कर घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी हुए आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को मनोज प्रताप पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी महादेव कालौनी द्वारा थाना पर सूचना दी कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसरकर अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए है। उक्त घटना के सफल खुलासा हेतु पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को घटना का सफल खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये महादेव कालोनी में घर में हुई चोरी की घटना करने वाले 1 आरोपी को पुलिस लाईन के पीछे, दादनपुर रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसने 17 मार्च की रात्रि में महादेव कालोनी में एक मकान में घुसकर अलमारी से आभूषण व नगदी चोरी की थी। मैने कर्ज पटाने और अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए उक्त चोरी की घटना की थी। चोरी का सामान उसी मकान से सटे ब्रह्मानन्द बगीची में छुपाकर रखा है। गिरफ्तार आरोपी शनिकान्त उर्फ शनि पुत्र जगदीश निवासी जोगीपुरा एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध थाना हाथरस गेट में चोरी, अपहरण, एन डी पी एस अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment